मनोरंजन

बेटे के फोटोशूट में हुक्का रखना भारती सिंह को पड़ा भारी, लक्ष्य के आगे हुक्का देख भड़के यूजर्स

Neha Dani
25 July 2022 5:14 AM GMT
बेटे के फोटोशूट में हुक्का रखना भारती सिंह को पड़ा भारी, लक्ष्य के आगे हुक्का देख भड़के यूजर्स
x
फिर भी फैंस को यह कुछ खास पसंद नहीं आया। देखें यूजर्स के कमेंट

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर इसी साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भारती ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम लक्ष्य लिंबाचिया हैं। कपल अपने लाडले को प्यार से गोला पुकारता है। बेटे को कई समय से लोगों से छिपाकर रखे के बाद अब इस कपल ने फैंस को अपने बेटे की झलक दिखा दी है। इसके साथ ही अब भारती और हर्ष समय-समय पर अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।




इस क्रम में अब हाल ही में भारती ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक नई तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में भारती के बेबी हबीबी लुक में बेहद क्यूट लग रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर में भारती सिंह के बेटे व्हाइट कपड़े में लिपटा हुआ कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।


व्हाइट स्वैडल के साथ हबीबी स्टाइल टोपी पहने लक्ष्य इतने सुंदर लग रहे थे कि, उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। उनके बगल में एक ब्लैक कलर हुक्का नजर आ रहा है जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। लक्ष्य की इस तस्वीर को हर बार फैंस का प्यार और दुलार मिलता है


लेकिन इस फोटो में हुक्का देख फैंस भारती से थोड़ा नाराज नजर आए। हालांकि, तस्वीर में नजर आ रहा हुक्का नकली है, फिर भी फैंस को यह कुछ खास पसंद नहीं आया। देखें यूजर्स के कमेंट

Next Story