मनोरंजन
कॉमेडियन भारती सिंह पुनीत की शादी में ऐसे भांगड़ा करती आईं नजर, वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
12 Dec 2020 10:47 AM IST

x
‘डांस इंडिया डांस’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डांसर, कोरियग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक अब विवाह सूत्र में बंध गई हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक| 'डांस इंडिया डांस' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डांसर, कोरियग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक अब विवाह सूत्र में बंध गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह से शादी रचा ली है, जिसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब हाल ही में पुनीत पाठक की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारती सिंह अपने बेस्ट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ढोल पर जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा कर रही हैं.
वीडियो में भारती सिंह ग्रीन कलर का सूट पहन अपने पति हर्ष लिंबाचिया, पुनीत पाठक और निधि सिंह के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो पर लोग खूब कमेट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पुनीत पाठक के करियर की बात करें तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां वह दूसरे रनरअप रहे थे. डांस की दुनिया में कदम रखने के बाद पुनीत पाठक डांस प्लस के कई सीजन भी जज कर चुके हैं. वहीं, अगर भारती सिंह की बात करें, तो वह एक फेमस कॉमेडियन हैं. वह कपिल शर्मा शो में अपने बेहतरीन कॉमेडी से सबका मनोरंजन करती नजर आ जाती हैं.
Next Story





