मनोरंजन

कैट पर भारी पड़ा 'भाई' का स्टाइल, कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार हुईं सलमान खान के साथ स्पॉट

jantaserishta.com
16 Feb 2022 10:32 AM IST
कैट पर भारी पड़ा भाई का स्टाइल, कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार हुईं सलमान खान के साथ स्पॉट
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान वर्क फ्रंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान की फिल्म अपने बजट और एक्शन सीक्वेंसेज को लेकर चर्चा में है. इसके अलावा फिल्म के जरिए फैंस को एक बार फिर से सलमान और कटरीना की पसंदीदा जोड़ी देखने को मिलेगी. सलमान खान और कटरीना फिल्म के आखरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए मुंबई से निकलते नजर आए. दोनों प्राइवेट प्लेन से शूटिंग लोकेशन पर जाएंगे. सलमान और कटरीना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

सलमान खान और कटरीना कैफ को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सलमान खान इस दौरान हैंडसम लुक में नजर आए. उन्होंने पैपराजी को पोज दिया वहीं कटरीना ने भी हाथ हिलाकर सभी को हैलो कहा. शादी के बाद कटरीना कैफ फिर से एक बार अपने वर्क फ्रंट पर वापसी कर रही हैं. वैसे दिसंबर, 2021 में विक्की कौशल संग शादी होने से पहले भी कटरीना फॉरेन में थीं और सलमान संग टाइगर 3 की शूटिंग कर रही थीं.
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के लिए नई दिल्ली गए हैं. यहां पर वे 10-12 दिन रुकेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म का आखिरी शेड्यूल है. फिल्म की शूटिंग काफी टफ टाइम में हुई है. कोरोना काल में फिल्म की शूटिंग की गई. इस दौरान सेट पर प्रिकॉशन्स का पूरा ध्यान रखा गया. अब जब कोरोना की तीसरी वेव भारत में ढीली पड़ती नजर आ रही है तो एक बार फिर से फिल्म की कास्ट और क्रू इसकी शूटिंग में लग गए हैं.
ये सलमान की ब्लॉकबस्टर टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है. फिल्म के पहले दो पार्ट को काफी पसंद किया गया था और अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्द ही फैंस का एंटरटेनमेंट करता नजर आएगा. कटरीना कैफ की बात करें तो पिछले साल ही एक्ट्रेस ने विक्की कौशल से शादी की है. शादी के बाद से कपल की फोटोज खूब वायरल हो रही है. बॉलीवुड के ये पॉवर कपल लाइमलाइट में रहते हैं. मगर पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों अच्छा बैलेंस बनाते नजर आ रहे हैं. दोनों ने साथ में वैलेंटाइन डे मनाया और फिर अपने काम पर वापस लौट गए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story