मनोरंजन

काला चश्मा पहनकर लौटे 'भाई', सलमान की तस्वीरों ने मचाई धूम

Saba Naaz
11 July 2025 9:28 PM IST
काला चश्मा पहनकर लौटे भाई, सलमान की तस्वीरों ने मचाई धूम
x
Entertainment मनोरंजन : सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।
आज शुक्रवार को दबंग खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी कुछ शानदार फोटोज साझा की हैं। जानिए इन पर फैंस क्या कह रहे हैं? सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं।
कभी वे जिम से तस्वीरें शेयर करते हैं और अपनी दमदार बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई देते हैं तो कभी अपने यूनिक स्टाइल में नजर आते हैं। आज उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साझा की गई फोटोज में वे काला चश्मा लगाए दमदार लुक में दिख रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों के साथ सलमान ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है।
Next Story