![Bhai Dooj: फिल्मी सितारें के ये भाई-बहन...क्या अपने इने कभी देखा है...देखें तस्वीरें Bhai Dooj: फिल्मी सितारें के ये भाई-बहन...क्या अपने इने कभी देखा है...देखें तस्वीरें](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/11/17/852688-untitled-12-copy.webp)
फाइल फोटो
बॉलिवुड ऐक्टर्स के परिवार के बारे में सभी लोग जानते हैं। हालांकि कई बॉलिवुड ऐक्टर्स ऐसे भी हैं जिनके भाई-बहनों के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। भाई दूज पर जानें कुछ फेमस बॉलिवुड कलाकारों के भाई-बहनों के बारे में।
हर साल की तरह बॉलिवुड ने इस साल भी धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की है। दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है और इसे भी सभी सिलेब्स धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। आइए, जानते हैं बॉलिवुड के कुछ ऐसे सिलेब्रिटी भाई-बहनों के बारे में जिनके बारे में आप बहुत कम जानते होंगे।
शाहरुख खान की बहन शहनाज
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में तो सभी लोग जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी बड़ी बहन शहनाज के बारे में जानते हैं? शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज उनके साथ ही रहती हैं लेकिन वह कम ही दिखाई देती हैं। शहनाज की तबीयत ठीक नहीं रहती है और मां के देहांत के बाद से वही अपनी बहन का पूरा ख्याल रखते हैं।
अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया
बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। अल्का की शादी सुरेंद्र हीरानंदानी से हुई है जो हीरानंदानी ग्रुप के मालिक हैं।
ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन उनके भाई के बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं और उनकी शादी श्रीमा राय से हुई है जो 2009 में मिसेज इंडिया रह चुकी हैं।
रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी
रणवीर सिंह को तो सभी लोग जानते हैं लेकिन उनकी बड़ी बहन रितिका को कम ही लोग जानते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली रितिका को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पर देखा गया था।
परिणिति के भाई शिवांग और सहज
प्रियंका चोपड़ा की कजन और ऐक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा के दो छोटे भाई शिवांग और सहज हैं। सोशल मीडिया पर परिणिति ने अपने भाइयों के साथ भी तस्वीरें शेयर की हुई हैं।