मनोरंजन

भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

jantaserishta.com
27 Nov 2025 1:57 PM IST
भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
x
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पति संग तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "मेरा हमेशा वाला प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरे पति हिमालय दासानी।"
बता दें कि हिमालय और भाग्यश्री की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी, लेकिन घर वालों के विरोध के बाद भाग्यश्री और हिमालय ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
इसके बाद दोनों अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। इस बीच भाग्यश्री फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बन गईं, तो वहीं हिमालय विदेश पढ़ने के लिए चले गए। बाद में दोनों ने भाग्यश्री के घर अपने रिश्ते की बात की, लेकिन घर वालों के न मानने पर दोनों ने कुछ दोस्त और सलमान खान की मौजूदगी में भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा अभिमन्यु दासानी (जो अब बॉलीवुड एक्टर हैं) और बेटी अवंतिका दासानी।
अभिनेत्री भले ही सिल्वर स्क्रीन की दुनिया से थोड़ी अलग हो गई हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखती हैं। उनकी सादगी फैंस को बहुत भाती है।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि हिमालय अपनी क्लास के सबसे शरारती बच्चे थे और वह मॉनिटर थीं। ऐसे में दोनों के बीच रोज नोकझोंक होती थी। इस बीच दोनों की तकरार प्यार में बदल गई और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। अभिनेत्री भाग्यश्री पिछली बार फिल्म थलाइवी और राधे श्याम में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story