
x
Mumbai मुंबई। अभिनेत्री भाग्यश्री फैंस के बीच अपनी खास पहचान के लिए जानी जाती हैं। वे फैंस से कनेक्ट रहने के लिए अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को फैंस से सवाल पूछते हुए पोस्ट किया। अभिनेत्री भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने राजमाता वाला लुक आजमाया है। महाराष्ट्रीय साड़ी में लिपटीं अभिनेत्री का लुक शाही और राजसी लग रहा है। वहीं, उनके मेकअप और ज्वेलरी भी उसी थीम से मैच कर रहे हैं। भाग्यश्री ने लिखा, "शाही व्यक्तित्व। मजबूत, लेकिन दयालु। निडर, लेकिन संवेदनशील। दृढ़, लेकिन सहनशील। लगन से भरी, लेकिन हालात के अनुसार खुद को ढाल लेने वाली। सरल, लेकिन जोश से भरी हुई। उन्होंने आजादी की ऐतिहासिक लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और हालात की दिशा ही बदल दी। बताइए, वह कौन हैं?"
यह पोस्ट देखकर फैंस बहुत खुश हैं। भाग्यश्री की दोस्त और अभिनेत्री मृणाल ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "अति सुंदर। पोस्ट देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री रितेश देशमुख की बहुचर्चित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यूजर्स ने कमेंट कर रहे हैं कि अभिनेत्री फिल्म में 'राजमाता जिजाऊ' (शिवाजी महाराज की मां) की सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। बता दें कि इससे पहले शिवा शिवाजी जयंती के मौके पर अभिनेत्री ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिस वजह से हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि शायद भाग्यश्री फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और कई भाषाओं में डब की जाएगी। रितेश देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है। फिल्म की कहानी युवा शिवाजी भोंसले के संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर केंद्रित है। फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जेनेलिया फिल्म की सह-निर्माता हैं।
Tagsभाग्यश्रीराजा शिवाजीराजमाता जिजाऊरितेश देशमुखपैन-इंडिया फिल्मइंस्टाग्राम पोस्टऐतिहासिक फिल्ममहाराष्ट्रीय साड़ीफैंस प्रतिक्रियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





