मनोरंजन
Bhabi Ji Ghar Par Hai! फेम Nehha Pendse करती हैं कमाल का पोल डांस, एक्ट्रेस का हर मूव कर देगा दीवाना
Rounak Dey
2 July 2021 6:34 AM GMT

x
वहीं अब वो 'भाबी जी घर पर हैं' में 'गोरी मेम' बन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं।
'भाबी जी घर पर हैं' शो बीते लुबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार अपनी एक्टिंग के दर्शकों के बंधे हुए है। वहीं अगर हम शो की सबसे ग्लैमरस किरदार की बात करें तो वो हैं 'अनीता भाभी', जिन्हें 'गोरी मेम' के नाम से भी जाना जाता है। गोरी मेम के राल में अब सौम्या टंडन की जगह 'बिग बॉस 12' फेम और 'मे आइ कम इन मैडम' की 'बॉस' नेहा पेंडसे निभा रही हैं। वहीं अब दर्शकों ने भी नेहा को 'अनीता भाभी' के किरदार में अपना लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं नेहा बेहतरीन पोल डांस करती हैं। पोल डांस करते हुए नेहा कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं पोल डांस वीडियोज पर...
नेहा पेंडस 'भाबी जी घर पर हैं' का हिस्सा बनने से पहले कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। नेहा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ पेाल डांस वीडियोज भी फैंस के बीच शेयर करती रहती है। वहीं उनके फैंस भी एक्ट्रेस के इन वीडियोज को देखकर काफी इंस्पायर होते हैं। यही नहीं उनका हर वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। नेहा इस पोल डांस को डांस की तरह तो करती ही हैं। नेहा के लिए उनाक ये पोल डांस किसी योगासान से कम नहीं है। यही नहीं नेहा अपने फैंस भी पोल डांस के फायदे बताती हैं। वहीं नेहा ने 'बिग बॉस' के घर में नेहा ने खुद पोल डांस के बारे में बताया था कि ये उनके लिए फिटनेस मंत्रा भी है।
आपको बता दें नेहा पंडसे को 'मे आइ कम इन मैडम' शो से एक बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने एक बॉस का रोल प्ले किया था जो काफी हॉट थीं। ये प्रोड्यूसर संजय कोहली और बिनायफर का प्रोजेक्टर था। नेहा कुछ एपिसोड्स में कपिल शर्मा के शो पर भी नजर आईं थीं। वहीं अब वो 'भाबी जी घर पर हैं' में 'गोरी मेम' बन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं।
Next Story