मनोरंजन

बेयॉन्स ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, इस बार जीते इतने ग्रैमी अवॉर्ड्स

Neha Dani
6 Feb 2023 8:24 AM GMT
बेयॉन्स ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, इस बार जीते इतने ग्रैमी अवॉर्ड्स
x
तो चलिए जानते है बेयॉन्स अब तक कितने ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत लिए है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 का रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजन किया गया। अब ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट सामने आनी शुरू हो गई है। भारत के रिकी केज (Ricky Kej) ने ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन सबके ज्यादा चर्चा में बेयॉन्स बनी रही। इसके पीछे की वजह ऐसी है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इस बार बेयॉन्स को 3 ग्रैमी अवॉर्ड्स मिले, जिससे साथ ही वो सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वाली स्टार बन गई। तो चलिए जानते है बेयॉन्स अब तक कितने ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत लिए है।
बेयॉन्स ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 की विनर लिस्ट सामने आने के बाद से दो नाम काफी चर्चा में है। एक रिकी केज और दूसरा बेयॉन्स। इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही है। बेयॉन्स ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। बेयॉन्स ने अब तक 32 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत लिए है। इसी के साथ वो सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वाली स्टार बन गई। जानकारी के लिए बता दें कि पहले सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड जॉर्ज सोल्टी के पास था। उन्होंने 31 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते थे। बेयॉन्स ने ये रिकॉर्ड तोड़कर सबको हैरान कर दिया है। इसके बाद बेयॉन्स को सोशल मीडिया पर लोग खूब बधाई दे रहे हैं।
रिकी केज ने तीन बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड
बेयॉन्स के साथ-साथ इंडिया में रिकी केज का नाम भी काफी चर्चा में रहा। रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनको ये अवॉर्ड एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए मिला है। इस से जुड़ी जानकारी रिकी केज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। रिकी केज द्वारा शेयर की गई पोस्ट में वो अपने हाथ में ग्रैमी अवॉर्ड लिए हुए नजर आ रहे हैं।

Next Story