मनोरंजन
बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर बनीं को- एक्टर्स
Kajal Dubey
2 Sept 2022 4:26 PM IST

x
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों एक- दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक्ट्रेस साथ में वेकेशन, योगा क्लासेस से लेकर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होती हैं। हाल ही में दोनों साथ में कॉफी विद करण 7 में नजर आई थीं। शो पर दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर चर्चा की थी। फैंस ने दोनों की जोड़ी को साथ में बेहद पसंद किया था। अब ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों साथ में बैठी नजर आ रही हैं। जाह्नवी जहां लेवेंडर क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। वहीं, सारा पिंक कलर के स्वेटर टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों अभिनेत्रियां डरी, सहमी और परेशान होने वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं।
सारा अली खान ने जाह्नवी कपूर संग फोटो शेयर की
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इन
Next Story





