मनोरंजन

बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने की आत्महत्या, फैंस हैरान

jantaserishta.com
15 May 2022 2:33 PM IST
बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने की आत्महत्या, फैंस हैरान
x

नई दिल्ली: बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखभरी और शॉकिंग खबर सामने आ रही है. कोलकाता में बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे का फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है. आज सुबह पल्लवी का शव उनके घर से मिला है. पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक छानबीन के बाद यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है.

इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है. पल्लवी का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला. पल्लवी को फंदे से लटका देखकर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही पल्लवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं. अस्पताल में जाते हीं उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में लग गई है और एक्ट्रेस के इस कदम के पीछे के कारण को पता करने की कोशिश कर रही है.
पल्लवी के अचानक आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है. पल्लवी बंगाली टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं. वो टीवी शो 'Mon Mane Na' में लीड रोल में नजर आ रही थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story