मनोरंजन

बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का निधन

jantaserishta.com
15 Nov 2020 12:37 PM IST
बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का निधन
x
85 साल की उम्र में निधन.

Soumitra Chatterjee Death:दिग्गज बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है. 85 वर्ष की उम्र में सौमित्र चटर्जी दुनिया को अलविदा कह गए. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टरों ने उन्हें ठीक करने की काफी कोशिशें कीं. लेकिन सौमित्र चटर्जी की हालत दिनों दिन खराब हो रही थी. एक्टर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, वे इलाज का रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे. आखिर में 15 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे सौमित्र चटर्जी ने आखिरी सांस ली.

सौमित्र चटर्जी के दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके फैंस और सेलेब्स को झटका लगा है. सोशल मीडिया पर सौमित्र चटर्जी को फैंस याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें, सौमित्र चटर्जी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना से तो वे ठीक हो गए थे. लेकिन कोविड एन्सेफैलोपैथी की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा.

एक्टर का तंत्रिका तंत्र निष्क्रिय हो गया था. न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम पिछले 40 दिनों में सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को फिर पटरी पर लाने का प्रयास कर रही थी.

कौन थे सौमित्र चटर्जी?

सौमित्र चटर्जी बांग्ला सिनेमा की बड़ी शख्सियत थे. उन्होंने 1959 में फिल्म 'अपुर संसार' से अपने करियर की शुरुआत की थी. सौमित्र ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्मों में काम किया था. सौमित्र पहले भारतीय थे जिन्हें कलाकार को दिए जाने वाला फ्रांस का सबसे बड़ा अवॉर्ड Ordre des Arts et des Lettres दिया गया था. वे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित थे. उन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके अलावा वे संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ पद्म भूषण से सम्मनित किए गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story