मनोरंजन
सड़कों पर खुलेआम इश्क फरमाते नजर आए बेन और जेनिफर, कैमरे के सामने एक-दूजे संग कोजी हुआ कपल
Rounak Dey
5 Sep 2022 5:55 AM GMT
x
जेनिफर और बेन खूब इश्क फरमा रहे हैं और एक दूजे को लिपकिस भी करते नजर आ रहे हैं।
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल्स में से एक हैं, जो अपनी लविंग केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में कपल को लॉस एंजिल्स में वीकेंड एंजॉय करते देखा गया, जहां दोनों सड़क पर खुलेआम इश्क लड़ाते दिखे। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेनिफर व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई हील पेयर की है।
इस लुक को उन्होंने ट्रांसपेरेंट गॉगल और मैसी हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया है। वहीं बेन भी व्हाइट शर्ट के ऑफ व्हाइट पैंट में डैशिंग लग रहे हैं।
लॉस एंजिल्स की सड़कों पर एक दूजे के हाथों में हाथ डाल चलते जेनिफर और बेन खूब इश्क फरमा रहे हैं और एक दूजे को लिपकिस भी करते नजर आ रहे हैं।
Next Story