मनोरंजन

Ben Affleck के 10 साल के बेटे ने ठोक दी 3 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार, देखती रह गईं जेनिफर लोपेज

Rounak Dey
29 Jun 2022 8:52 AM IST
Ben Affleck के 10 साल के बेटे ने ठोक दी 3 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार, देखती रह गईं जेनिफर लोपेज
x
अब बेन अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड Jennifer Lopez को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2 महीने पहले ही सगाई की है।

हाॅलीवुड स्टार कपल बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। कपल अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर टॉक ऑफ द टाउन में बने रहते हैं। वहीं अब बेन एफ्लेक अपने 10 साल के बेटे के चलते खबरों में हैं। बेन एफ्लेक के बेटे सैमुएल गार्न एक हादसे का शिकार हो गया है. हालांकि वो सही सलामत है लेकिन बेटे की हरकत के कारण बेन एफ्लेक का करोड़ों का नुकसान हो गया है।

दरअसल, रविवार को बेन एफ्लेक अपनी गर्लफ्रेंड जेनिफर लोफेज, बेटे सैमुएल के साथ घूमने निकले हुए थे। तभी सैमुअल ने गलती से करोड़ों की लैंबॉर्गिनी कार को BMW में ठोक दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो बेन ने सैमुअल को अपनी 3 करोड़ है।


रिपोर्ट्स की मानें तो बेन ने सैमुअल को कार की ड्राइविंग सीट पर गलती से छोड़ दिया था। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए बेन एफ्लेक के दस साल के बेटे ने सैमुएल ने अचानक से कार को स्टार्ट कर दिया।

फिर क्या उनकी लैंबॉर्गिनी पीछे खड़ी एक सफेद रंग बीएमडब्लू कार से जोर से टकरा गई हालांकि इस हादसे में उनके बेटे या किसी और को कोई चोट नहीं आई है। ये सब तब हुआ जब Ben Affleck, जेनिफर और सैमुएल के साथ लग्जरी कार की डीलरशिप पर गए थे।
हालांकि घटना के बाद बेन के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया है कि कार को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है और कंपनी के साथ तुरंत ही मामले को सुलझा लिया। डीलरशिप के कर्मचारियों ने बताया कि कोई एक्सिडेंट हुआ ही नहीं है लेकिन तस्वीरों और वीडियो में कुछ अलग ही नजर आ रहा है।
सैमुएल बेन और उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर का सबसे छोटा बेटा है। उसकी 2 बड़ी बहनें वॉयलेट ऐन और सर्फिना रोज एलिजाबेथ हैं। बेन और जेनिफर गार्नर की शादी 2005 में हुई थी और 2018 में दोनों अलग हो गए। अब बेन अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड Jennifer Lopez को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2 महीने पहले ही सगाई की है।


Next Story