मनोरंजन

पति विवेक के साथ होते हुए दिव्यांका त्रिपाठी को पेट्रोल पंप पर करना पड़ा 6 घंटे इंतजार, फिर फैंस ने की मदद

Neha Dani
14 July 2021 9:58 AM GMT
पति विवेक के साथ होते हुए दिव्यांका त्रिपाठी को पेट्रोल पंप पर करना पड़ा 6 घंटे इंतजार, फिर फैंस ने की मदद
x
स्थानीय लोग और हमारे फैंस हमारे समर्थन में आए और तुरंत चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे।'

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर वह पति विवेक दहिया के साथ वह रोड ट्रिप पर निकली हुई हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ गुजरात, राजस्थान और फिर दिल्ली से होते हुए चंढीगढ़ अपने होमटाउन पहुंचीं, लेकिन अपने घर पहुंचते हुए अभिनेत्री को 6 घंटे एक पेट्रोल पंप पर इंतजार करना पड़ा।

इस बात का खुलासा खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने किया है। उन्होंने और विवेक दहिया ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान इन दोनों ने अपनी शादी के पांच साल पूरे होने और अपनी रोड ट्रिप को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। विवेक दहिया ने बताया है कि वह और दिव्यांका त्रिपाठी अपनी रोड ट्रिप में अहमदाबाद के एक पेट्रोल पंप पर फंसे हुए थे, क्योंकि उन्हें वहां मिलावटी डीजल दिया गया था।
विवेक दहिया ने बताया कि वह दोनों उदयपुर के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन मिलावटी डीजल के इस्तेमाल के कारण उनकी कार खराब हो गई। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, 'हम करीब छह घंटे तक पेट्रोल पंप पर फंसे रहे क्योंकि हमारी वहां मौजूद कर्मचारी से तीखी नोकझोंक हो गई थी। हालांकि, स्थानीय लोग और हमारे फैंस हमारे समर्थन में आए और तुरंत चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे।'


Next Story