मनोरंजन

Uunchai के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का खास पोस्टर

Rounak Dey
17 Oct 2022 1:02 PM IST
Uunchai के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का खास पोस्टर
x

नई दिल्ली। राजश्री प्रोडक्शन के बने तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म ऊंचाई का ट्रेलर जल्द ही फैंस को गुदगुदा ने आ रहा है। ट्रेलर रिलीज से पहले अब मेकर्स ने अपनी फिल्म का एक और नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें ऊंचाई की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

प्रोडक्शन हाउस द्वारा शेयर इस नए पोस्टर में सभी की मजबूत दोस्ती का बॉन्ड दिख रहा है। पोस्टर में परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका पहाड़ों से घिरे एक मैदान में खड़े होकर साथ में डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही पोस्टर में जानकारी दी गई है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को रिलीज होगा।

Next Story