मनोरंजन

पठान से पहले इन एक्शन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, लिस्ट में शामिल हैं सलमान-ऋतिक की कई फिल्में

Neha Dani
25 Jan 2023 9:21 AM GMT
पठान से पहले इन एक्शन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, लिस्ट में शामिल हैं सलमान-ऋतिक की कई फिल्में
x
जिसे देख फैंस क्रेज हो गए थे। इस लिस्ट में सलमान खान की कई फिल्मों का नाम शामिल है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म पठान की चारों तरफ चर्चा हो रही हैं। आज ही ये फिल्म रिलीज हुई है। लोगों को यह मूवी काफी अच्छी लग रही हैं। शाहरुख की ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। वैसे भी लोगों को एक्शन वाली फिल्में बहुत पसंद आती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्शन मूवीज बन चुकी हैं, जिसे सभी ने दिल खोलकर प्यार दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में उन एक्शन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख फैंस क्रेज हो गए थे। इस लिस्ट में सलमान खान की कई फिल्मों का नाम शामिल है।
एक था टाइगर
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर में कई एक्शन सीन्स है। ये मूवी साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ भी मौजूद थी।
टाइगर जिंदा है
सलमान खान की मूवी 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। बता दें कि इसका तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है।
वॉर
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मूवी वॉर में भी कई एक्शन सीन्स है। इस फिल्म को देख फैंस क्रेजी हो गए थे। बॉक्स ऑफिस ने ऋतिक की इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे।

Next Story