मनोरंजन

मिस वर्ल्ड फिनाले से पहले नंदिनी पर अपनों का आशीर्वाद, परिवार ने कहा - 'घर लेकर आओ क्राउन'

jantaserishta.com
31 May 2025 5:06 PM IST
मिस वर्ल्ड फिनाले से पहले नंदिनी पर अपनों का आशीर्वाद, परिवार ने कहा - घर लेकर आओ क्राउन
x
मुंबई: तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले शनिवार, 31 मई को होगा। इस फाइनल पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। भारतीय लोगों के दिलों की धड़कनें नंदिनी गुप्ता के नाम पर ठहरी हुई हैं। परिवार से लेकर चाहने वालों तक, हर कोई नंदिनी की जीत की दुआएं कर रहा है। इस बीच, नंदिनी को उनके परिवार और करीबियों ने शुभकामनाएं भेजी हैं।
फेमिना मिस इंडिया और नंदिनी गुप्ता के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो के जरिए नंदिनी के माता-पिता, भाई-बहन और पूरे घर ने दिल से प्यार और दुआओं का उपहार भेजा है। वीडियो में पिता सुमित गुप्ता 'ऑल द बेस्ट मेरी लाडो' कहते दिखाई दे रहे हैं। उनकी आवाज पूरे देश की भावना है। वहीं मां रेखा गुप्ता ने उन्हें 'मेरी चैंपियन' कहकर गर्व जताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो के जरिए घर से मिली ताकत से नंदिनी की उम्मीदों को नए पंख मिले हैं।
वीडियो में जहां माता-पिता ने शुभकामनाएं दीं, वहीं बहन अनन्या गुप्ता ने भी खास अंदाज में अपनी विशेज भेजी। उन्होंने कहा- 'दीदी, क्राउन घर लेकर आओ', यह सुनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इनके अलावा, भाई, अंकल और दोस्तों ने भी दिल से 'ऑल द बेस्ट' कहते हुए उनके लिए जीत की दुआएं कीं।
बता दें कि नंदिनी गुप्ता का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। वर्तमान में वह मुंबई स्थित लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। साल 2023 में उन्होंने पहले फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज भी अपने नाम किया था। अब नंदिनी भारत को सातवां मिस वर्ल्ड खिताब दिलाने के बेहद करीब हैं, और पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story