मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने शेयर की ऐसी फोटो, यूजर्स ने लिए मजे

jantaserishta.com
12 Oct 2022 5:19 PM IST
उर्वशी रौतेला ने शेयर की ऐसी फोटो, यूजर्स ने लिए मजे
x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने करवा चौथ से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उर्वशी, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं, ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ के लिए एक पोस्ट किया, जिसमें वह लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मंगलसूत्र और सिंदूर से पूरा किया हुआ है।
उसने तस्वीर को कैप्शन दिया, प्रेम मैं पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता !! सारी रस्म रिवाज के साथ चाहिए उमर भर का साथ पिया तुमसे।
इस कैप्शन को देखने के बाद यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट ऋषभ पंत के लिए है। जिसके बाद वे कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
एक यूजर ने लिखा: वल्र्ड कप के बाद हम शादी करवा देंगे लेकिन प्लीज हमें डायवर्ट ना करो।
दूसरे यूजर ने लिखा, पंत को छोड दो विश्व कप के लिए प्लीज।
एक अन्य ने लिखा: बस टी20 विश्व कप तक रुक जाओ, उसके बाद मैं खुद बात करुंगा भाई से आपको अपनी भाभी बना कर ही रहूंगा।
दरअसल, 2018 में पंत और उर्वशी की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने ईशा नेगी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इन खबरों को महज अफवाह करार दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story