मनोरंजन

इस वजह से KARISMA ने लिया था अपने पति संजय कपूर से तलाक

Neha Dani
13 March 2023 2:18 AM GMT
इस वजह से KARISMA ने लिया था अपने पति संजय कपूर से तलाक
x
अब मुंबई में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। वहीं संजय अपनी पत्नी प्रिया के साथ दिल्ली में रहते हैं।
90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों की धड़काने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अब एक्टिंग की दुनिया से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ आज भी काफी लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस ने तलाक से पहले अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटने के बाद संजय के साथ शादी की थी।
करिश्मा कपूर और संजय का 2016 में हुआ था तलाक
करिश्मा ने संजय पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। वहीं संजय ने भी पलटवार करते हुए करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते पर कई इल्जाम लगाए थे। और कहा था कि एक्ट्रेस ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी। संजय संग शादी करने से पहले करिश्मा अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक के साथ शादी करने वाली थी। दोनों के बीच साल 1997 में नजदीकियां बढ़ी थी, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें बर्थडे जो 2000 में था दोनों की सगाई की घोषणा भी की थी। लेकिन किन्ही कारणों की वजह के यह सगाई टूट गई।
इसके बाद करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचा ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आपसी कलह शुरू हो गई। जिसके बाद 2010 में करिश्मा और संजय के रास्ते अलग-अलग हो गए और 2016 में दोनों का कानूनी रूप से तलाक भी हो गया।
इस वजह से हुए थे अलग
बता दें कि संजय और प्रिया ने साल 2016 में शादी रचाई थी। करिश्मा से तलाक के पहले ही संजय की जिंदगी में प्रिया सचदेव ने एंट्री मार ली थी। प्रिया भी पहले से शादीशुदा थीं। प्रिया ने पॉपुलर बिजनेसमैन विक्रम चटवाल की से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। वहीं करिश्मा और संजय के तलाक की वजह भी प्रिया सचदेव ही थी। जब करिश्मा को इस बात का पता चला कि सजंय, प्रिया के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं तब उन्होंने संजय से दूर होने का फैसला ले लिया। करिश्मा अब मुंबई में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। वहीं संजय अपनी पत्नी प्रिया के साथ दिल्ली में रहते हैं।

Next Story