मनोरंजन

इन 5 बेवकूफियों के चलते टॉप 5 से बाहर हुआ सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है? ओवर कॉन्फिडेंस में मारे गए मेकर्स

Neha Dani
9 Feb 2022 9:50 AM GMT
इन 5 बेवकूफियों के चलते टॉप 5 से बाहर हुआ सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है? ओवर कॉन्फिडेंस में मारे गए मेकर्स
x
जिनकी वजह से प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा के शो की रेटिंग को इतना भारी नुकसान हुआ है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते ऑरमैक्स टीआरपी लिस्ट में 7वीं पोजिशन हासिल की है। अब तक इस शो ने टॉप 5 में अपनी जगह कायम की हुई थी। अचानक ऐसा क्या हो गया जो सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी धड़ाम जा गिरी। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको उन 5 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा के शो की रेटिंग को इतना भारी नुकसान हुआ है।

पुराना फॉर्मुला का इस्तेमाल करके टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं मेकर्स
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी पर ही फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं। शो में बार बार अक्षरा और अभिमन्यु रोमांस करते नजर आते हैं। हालांकि अक्षरा और अभिमन्यु का रोमांस देखकर फैंस को नायरा- कार्तिक और अक्षरा- नैतिक की याद आने लगी है। बार बार रिपीट हो रहे लव सीन्स को देखकर फैंस पक चुके हैं। उदाहरण के तौर पर अक्षरा और अभिमन्यु बसंत पंचमी का जश्न मनाएंगे। इस जश्न के दौरान अक्षरा और अभिमन्यु एक साथ समय बिताएंगे। अक्षरा और अभिमन्यु का ये रोमांस देखकर फैंस को कार्तिक और नायरा की याद आ रही है। फैंस शो की कहानी में अब कुछ नया देखना चाहते हैं। हालांकि मेकर्स को लगता है कि एक जैसे सीन्स रिपीट करने से टीआरपी आएगी।
अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी को दिलचस्प नहीं बना पा रहे हैं मेकर्स
हाल ही में अक्षरा और अभिमन्यु मंदिर में शादी करने पहुंच गए थे। हालांकि अक्षरा और अभिमन्यु को परिवार ने शादी ही नहीं करने दी। मेकर्स जबरदस्ती अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी में आरोही को लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक मेकर्स ने अक्षरा और अभिमन्यु के परिवारों को भी दुश्मन बना दिया। कार्तिक नायरा की तरह ही अक्षरा और अभिमन्यु भी अपने परिवारों के बीच फंस कर रह गए हैं। इतना सब होने के बाद भी अक्षरा और अभिमन्यु के शो की रेटिंग गिर रही है। कुल मिलकर मेकर्स सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को दिलचस्प नहीं बना पा रहे हैं।
शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स को पचा नहीं पा रहे हैं फैंस
कुछ समय पहले ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अनीशा नाम के किरदार की एंट्री हुई है। अनीशा के आने से कुछ देर के लिए अक्षरा और अभिमन्यु के बीच गलतफहमियां पैदा हुईं। हालांकि कुछ समय में ही दोनों के बीच सब ठीक हो गया। फैंस को लग रहा था कि अनीशा के आने से अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में बड़ा तूफान आएगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। फैंस का मानना है कि अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी को दिलचस्प नहीं बना पा रहे हैं। पूरे एपिसोड में या तो अक्षरा रोती रहती है या फिर अभिमन्यु अपने परिवार पर गुस्सा करता रहता है।
कहानी को उलझाते चले जा रहे हैं मेकर्स
मेकर्स सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को उलझाते चले जा रहे हैं। पहले तो मेकर्स ने अक्षरा और अभिमन्यु की शादी नहीं होने दी। जिसके बाद आरोही ने अक्षरा से दोस्ती कर ली। अब अनीशा के आने से शो में एक नया ड्रामा शुरू हो गया है। इन सब नौटंकी के बीच मेकर्स सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ऐसे में फैंस अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी को देखकर बोर होने लगे हैं। मेकर्स के पास दिखाने के लिए कुछ भी नया नहीं है।
खत्न होने का नाम नहीं ले रहे अक्षरा और अभिमन्यु के ड्रीम सीक्वेंस
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु को जमकर रोमांस करने का मौका मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री फैंस को पसंद भी आ रही है। हालांकि फैंस अक्षरा और अभिमन्यु के ड्रीम सीक्वेंस से परेशान हो चुके हैं। फैंस असल जिंदगी में अक्षरा और अभिमन्यु को साथ देखना चाहते हैं। अक्षरा और अभिमन्यु आधे से ज्यादा अपने सपनों में समय बिताते हैं


Next Story