मनोरंजन

लाल साड़ी और सिंदूर लगाए मौनी राय का दिखा खूबसूरत रूप, पति के साथ लौटीं मुंबई...वायरल हुआ वीडियो

Subhi
31 Jan 2022 1:29 AM GMT
लाल साड़ी और सिंदूर लगाए मौनी राय का दिखा खूबसूरत रूप, पति के साथ लौटीं मुंबई...वायरल हुआ वीडियो
x
टेलीविजन की सबसे खूबसूरत नागिन मौनी रॉय ने 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में सात-फेरे लिए। दोनों ने बड़े धूमधाम से शादी की।

टेलीविजन की सबसे खूबसूरत नागिन मौनी रॉय ने 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में सात-फेरे लिए। दोनों ने बड़े धूमधाम से शादी की। मौनी रॉय की शादी के बाद उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शादी के बाद मौनी रॉय ने गोवा में ही आफ्टर पार्टी की जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। अब मौनी रॉय अपनी शादी के बाद मुंबई लौट आई हैं। शादी के बाद मौनी को उनके पति सूरज नांबियार के साथ पहली बार स्पॉट किया गया।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई मौनी रॉय का खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को देखने को मिला। लाल रंग की सुर्ख साड़ी पहने मांग में सिंदूर में मौनी रॉय गजब की खूबसूरत लग रही थीं। मौनी अपनी शादी के बाद हैवी ज्वेलरी में नहीं, बल्कि कम से कम ज्वेलरी कैरी की थी। कानों में झुमके और हाथों में थोड़ी सी चूड़ियां उनके लुक पर चार चांद लगा रही थीं। तो वहीं उनके पति और बिजनेस मैन सूरज नांबियार सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे के साथ आंखों पर ब्लैक गॉगल्स में दिखें। सूरज काफी डैशिंग लग रहे थे। इन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की बधाइयां मिल रही हैं।


मौनी रॉय इस दौरान काफी खुश नजर आईं और उन्होंने सूरज नंबियार के साथ जमकर पैपराजी के लिए पोज किए। इतना ही नहीं मौनी रॉय ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिनदंन भी किया। मौनी रॉय ने कहा, 'आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इतना ज्यादा प्यार देने के लिए'। मौनी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए कितना खुश हैं ये खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी।

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। सूरज दुबई में रहते हैं और वहां खुद का बिजनेस करते हैं। दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते हुए भी नजर आए, लेकिन दोनों ने अपने अफेयर की खबर मीडिया को कानों कान नहीं होने दी। इन दोनों ने पूरे हिन्दू और बंगाली रीति-रिवाजो के साथ गोवा में शादी की।



Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta