मनोरंजन

B'day Special: इन 6 फिल्मों से तहलका मचाएंगी Pooja Hegde, देखें लेटेस्ट PHOTOS

Rani Sahu
13 Oct 2021 1:05 PM GMT
Bday Special: इन 6 फिल्मों से तहलका मचाएंगी Pooja Hegde, देखें लेटेस्ट PHOTOS
x
साउथ फिल्मों की जानी-मानी और हसीन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) बुधवार, 13 अक्टूबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं

साउथ फिल्मों की जानी-मानी और हसीन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) बुधवार, 13 अक्टूबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत टॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे भी उन्हें बधाइयां (Happy Birthday Pooja Hegde) भेजते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ था।आइए एक्ट्रेस की फिल्मों की लिस्ट (Pooja Hegde Upcoming Films List) पर नजर डालते हैं-

राधे श्याम
पूजा हेगड़े और 'बाहुबली' फेम प्रभास स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी। जिसका लुत्फ आप अपने परिवार के साथ भी उठा सकते हैं।
बीस्ट
पूजा हेगड़े और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। थलापति संग पूजा की कैमेस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
मोस्ट एलिजिबल बैचलर (Most Eligible Bachelor)
पूजा हेगड़े फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' में अखिल अक्किनेनी के अपोजिट दिखाई देंगी। ये फिल्म 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

आचार्य (Acharya
राम चरण और चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'आचार्य' में पूजा हेगड़े और काजल अग्रवाल लीड रोल में होंगी। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस का बज हाई हो रखा है।
सर्कस (Cirkus)
पूजा हेगड़े पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' रणवीर सिंह संग कैमेस्ट्री जमाने जा रही हैं। इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल होगा। साथ ही इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी।
कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali)
फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के थंडे बस्ते में जाने की खबरें महज अफवाह थीं। ये फिल्म बनेगी और इसमें पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने जा रही है।


Next Story