मनोरंजन

BBOTT : ब्वॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं शमिता शेट्टी, कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत

Shiddhant Shriwas
9 Sept 2021 8:49 AM IST
BBOTT : ब्वॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं शमिता शेट्टी, कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत
x
बिग बॉस के घर में पहले दिन से शमिता शेट्टी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल में ही बिग बॉस में शमिता अपने को कंटेस्टेंट राकेश बापट संग रोमांस करती दिख रही थीं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस के घर में पहले दिन से शमिता शेट्टी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल में ही बिग बॉस में शमिता अपने को कंटेस्टेंट राकेश बापट संग रोमांस करती दिख रही थीं। लेकिन दोनों के बीच की तकरार भी किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताते नजर आते हैं। इतना ही नहीं शो में वह एक दूसरे को किस तक करे नजर आए हैं। लेकिन शो के दौरान शमिता शेट्टी ने अपनी जिंदगी के ऐसे पन्ने को खोला जिसे याद करके उनकी आंखे भर आईं।

दरअसल, शमिता घर में अपनी दोस्त नेहा भसीन के साथ बात करती नजर आई थीं। उन्होंने नेहा से अपने दिल का दर्द बयां किया। शमिता ने बताया कि उन्होंने अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड को एक कार एक्सीडेंट में खो दिया था। इतना कहते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए।

शमिता ने बताया कि वह इसलिए इतनी सेंसिटिव हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को खो दिया था। शमिता सिर्फ 18 साल की थी जब उनका पहला ब्वॉयफ्रेंड कार एक्सीडेंट में नहीं रहा। ब्वॉयफ्रेंड को खोने के बाद शमिता टूट गई थीं। यही वजह है शमिता ने अपनी जिंदगी में इतने लंबे समय तक किसी को आने की इजाजत नहीं दी।

बिग बॉस में शमिता ये भी कहती दिखीं कि लंबे समय बाद अब जाकर उन्होंने राकेश के साथ रिश्ता बनाने की शुरुआत की है क्योंकि राकेश उन्हें अच्छे इंसान लगते हैं।

बिग बॉस में आने के बाद शमिता राकेश को पसंद करने लगी हैं। लेकिन हाल में हुए दोनों के बीच झगड़े की वजह से शमिता और राकेश एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल, घर में निशांत और प्रतीक ने कई बार ये मुद्दा उठाया था कि शमिता राकेश को काफी डोमिनेट करती हैं। जिस बात से शमिता काफी भड़क गई थीं। वहीं राकेश ने इस बात पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था और शमिता को ये बात पसंद नहीं आई थी।

राकेश पूरे शो में शमिता का साथ देते हुए नजर आए हैं। वहीं घर में अब तक सभी जोड़ियां कनेक्शन्स में खेल रही थीं लेकिन अब ये कनेक्शन का खेल खत्म कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद शमिता और राकेश के बीच दूरियां दिख रही हैं।

Next Story