मनोरंजन

बप्पी लाहिड़ी का कल होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया

jantaserishta.com
16 Feb 2022 10:38 AM IST
बप्पी लाहिड़ी का कल होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया
x

Bappi Lahiri Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है. उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं थीं.

बप्पी लाहिड़ी के निधन की वजह सामने आई
बप्पी लाहिड़ी का इलाज करने वाले डॉक्टर दीपक नामजोशी ने कहा, बप्पी लाहिड़ी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और बार-बार होने वाले सीने में संक्रमण से पीड़ित थे. वह 29 दिनों तक जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती रहे. उन्हें ठीक होने के बाद 15 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. हालांकि घर में रहने के एक दिन बाद ही उनकी तबीयत फिर से खराब होने लगी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया. फिर रात के 11.45 बजे उनका निधन हो गया. वह बीते साल कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे. उन्हें बीते एक साल से ओएसए था.
बप्पी लाहिड़ी के परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है, यह हमारे लिए बेहद दुखद समय है. बप्पा के लॉस एंजेलिस से लौटने के बाद कल अंतिम संस्कार किया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story