मनोरंजन

याद आ रहा है तेरा प्यार: बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

jantaserishta.com
16 Feb 2022 8:03 AM IST
याद आ रहा है तेरा प्यार: बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस
x

Bappi Lahiri Death: गायक और संगीतकार बप्‍पी लहिरी का निधन हो गया है. मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लहिरी ने अंतिम सांस ली. उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी.

बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था. गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी.
बीते दिनों ही संगीत की दुनिया का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. अभी तक बप्पी लहरी के निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है. बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बप्पी लहरी के निधन की जानकारी दी गई है. इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story