मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लाहिड़ी

jantaserishta.com
17 Feb 2022 2:34 PM IST
पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लाहिड़ी
x

नई दिल्ली: बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार हो गया है. वैसे तो बप्पी का पार्थिव शरीर बुधवार को घर ले आए थे, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया गया क्योंकि परिवार बप्पी के बेटे बप्पा का इंतजार कर रहे थे. बप्पा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी.

बप्पा ने दी मुखाग्नि
बप्पी के बेटे बप्पा ने दी सिंगर को मुखाग्नि, पंचतत्वों में विलीन हुए बप्पी दा.
शक्ति कपूर, मीका सिंह और भूषण कुमार भी पहुंचे
शक्ति कपूर, मीका सिंह और भूषण कुमार भी बप्पी दा को अंतिम विदाई देने पहुंचे.
विद्या बालन पहुंचीं बप्पी को आखिरी विदाई देने
विद्या बालन, बप्पी लाहिड़ी को आखिरी विदाई देने श्मशान घाट पहुंचीं.
सिंगर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का मंगलवार रात निधन हो गया था और आज उनका अंतिम संस्कार हो गया है. डिस्को किंग से जाने जाते बप्पी लाहिड़ी ने हिंदी सिनेमा में डिस्को के अपने अंदाज से फैंस को रूबरू करवाया था. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर का निधन हुआ था जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, लेकिन अब बप्पी के जाने से ये दुख और बढ़ गया है. बप्पी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. हालांकि घर जाने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई. इसके बाद मंगलवार को उन्हें वापस अस्पताल में लाया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story