मनोरंजन
'बालिका वधू' की आनंदी ने आदिल खान के साथ कर ली शादी, देखें वेडिंग PHOTO...
Shubhra Nandy
27 March 2021 11:07 AM IST

x
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. अविका अपनी तसवीरें और डांस वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस अपनी नई फोटो को लेकर चर्चा में हैं. इस तसवीर में वो अभिनेता आदिल खान के साथ चर्च में दिख रही है. दोनों को यूं देखकर फैंस चौंक गए और कमेंट कर उन्हें शादी की बधाई देने लगे.
अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की, जिसमें वो पारम्परिक सफेद लॉन्ग वेडिंग गाउन और वेल में नजर आ रही हैं. इसे खूबसूरत गाउन में एक्ट्रेस बेहद हसीन नजर आ रही है. वहीं आदिल काले रंग के टक्सीडो में काफी हैंडसैम दिख रहे है. तसवीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए आखों में देख रहे है. उनके फोटो बैकग्राउंड में चर्च का नज़ारा दिख रहा है.
अविका और आदिल की फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस का खूब प्यार भी मिल रहा है. तसवीर देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे है. साथ ही कमेंट कर उनसे शादी के बारे में पूछ रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, हैप्पी मैरिड लाइफ. एक यूजर ने लिखा, शादी कब हुई. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग के लिए है, मुझे लगा शादी कर ली. एक यूजर ने लिखा 'रियली' तो कई ने 'व्हाट आ सरप्राइज' का भी कमेंट किया है. लेकिन रियल में ऐसा कुछ भी नहीं है. ये उनके अपकमिंग सॉन्ग का सीन है
टीवी पर मशहूर होने के साथ साथ अविका काफी ट्रेंड में रहती है. कुछ समय पहले अविका ने अपने वेट लॉस के बाद लोगों को काफ़ी चौका दिया था. वेट लॉस के बाद उन्होंने काफ़ी ग्लैमरस फोटोशूट करवाया था. हाल ही में उनकी ब्लू बिकनी में फोटो बहुत ज्यादा वायरल हुई थी.
बता दें कि अविका गौर चर्चित सीरियल बालिका वधू में अपने किरदार आनंदी के लिए जानी जाती हैं.पिछले साल, अविका ने बताया था की वो रोडीज 17 के प्रतियोगी मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही है. वह मिलिंद के साथ तस्वीरें शेयर कर के अपने और उनके रिश्ते के बारे में बात करती रहती है. हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि उनकी जल्द शादी करने की कोई योजना नहीं है. सोशल वर्कर मिलिंद ने 2019 में रोडीज रियल हीरोज में हिस्सा लिया था.
Next Story





