मनोरंजन
Women's Day पर Bajrangi Bhaijaan की Munni को मिला बड़ा सम्मान, अवार्ड पाकर खुशी से झूमीं हर्षाली
Rounak Dey
9 March 2022 4:07 AM GMT

x
ये देखना दिलचस्प होगा कि वो 'बजरंगी भाईजान 2' में नजर आएंगी या फिर नहीं।
बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से डेब्यू करनी वाली हर्षाली मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बजरंगी भाईजान में हर्षाली मल्होत्रा ने गूंगी मुन्नी उर्फ शाहिदा का किरदार निभाया था। हर्षाली ने अपनी क्यूटनेस सेसभी का दिल जीत लिया था। वैसे तो हर्षाली फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
कुछ महीनों पहले भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित हुईं हर्षाली को हाल ही में एक और सम्मान से नवाजा गया।हर्षाली को इंटरनेशल वुम्नस डे पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
सेरेमनी में हर्षाली ट्रेडिशनल लुक में पहुंची। वह ग्रीन कलर के सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों के साथ हर्षाली ने लिखा-नारी शक्ति सम्मान द्वारा सम्मानित किया जा रहा है… महिला दिवस की शुभकामनाएं। हर्षाली की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें इस सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। अवार्ड मिलने से पहले हर्षाली ने 'काचा बादाम पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था ।इस वीडियो में हर्षाली मल्होत्रा ने शानदार स्टेप्स करते हुए डांस किया है।
हर्षाली मल्होत्रा 2015 में रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' में नजर आई थीं। उनकी मासूमियत ने हर दिल को छू लिया था। 'बजरंगी भाईजान' हर्षाली मल्होत्रा की पहली फिल्म थी। हालांकि, वो इससे पहले कई एड में नज़र आ चुकी थीं, लेकिन बड़े पर्दे पर वो पहली बार इसी फिल्म में दिखाई दीं। उस समय हर्षाली बहुत छोटी थीं। अब जब हर तरफ 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की चर्चा हो रही है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि वो 'बजरंगी भाईजान 2' में नजर आएंगी या फिर नहीं।
Next Story