
x
Manoranjan मनोरंजन: मशहूर रैपर और गायक बादशाह अपने गाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें वे अपनी थाली को तिरंगे के रंगों से सजाकर दिखा रहे हैं। उन्होंने अपनी प्लेट को केसरिया, सफेद और हरे रंग के खाने से भर दिया है। इसमें वे बड़े फनी और देसी स्टाइल में फैंस को बताते हैं कि उनकी थाली में क्या-क्या रखा हुआ है।
गायक ने मजेदार अंदाज में लिखा, "मेरी थाली ने मेरे दिल से पहले देशभक्ति सिखा दी। केसरिया की गर्माहट, सफेद की शांति और हरे रंग की जीवन शक्ति। आज तिरंगा सिर्फ लहराया नहीं, उसने मुझे पोषण भी दिया। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वीडियो देखकर फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं और इसे खूब लाइक-शेयर कर रहे हैं। साथ ही, वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो भले ही फनी हो, लेकिन इसके पीछे का मतलब काफी गहरा है। उन्होंने खाने के जरिए तिरंगे के तीन रंगों का मतलब भी समझाया। बादशाह ने हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों से दर्शकों में खास पहचान बनाई है। बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से की थी। साल 2012 में हनी सिंह से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
बादशाह ने चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की थी। साल 2012 में हनी सिंह से अलग होने के बाद उनके गाने 'सैटरडे सैटरडे' ने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 'डीजे वाले बाबू', 'कर गई चुल', और 'गर्मी' जैसे कई हिट ट्रैक दिए हैं, जो आज भी हिट लिस्ट में शुमार हैं।
Tagsबादशाहगणतंत्र दिवस 2026तिरंगा थालीदेशभक्तिइंस्टाग्राम वीडियोसोशल मीडिया वायरलहिंदी गायकपंजाबी गायकहिप-हॉपमाफिया मुंडीरसैटरडे सैटरडेडीजे वाले बाबूकर गई चुलगर्मीयुवाओं में लोकप्रियमनोरंजनरचनात्मक प्रस्तुतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





