मनोरंजन
संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स
jantaserishta.com
14 April 2026 12:59 PM IST

x
मुंबई: पंजाबी सिंगर बादशाह का 'टटीरी फिर से' रिलीज हो गया है। टटीरी के बैन के बाद सिंगर ने लिरिक्स में बदलाव करके गानों को दोबारा रिलीज किया है। इस बार सिंगर ने हरियाणा की अनूठी संस्कृति को आधुनिक हिप-हॉप को मिलाकर गाना बनाने की कोशिश की है, और इस गाने के ट्रैक को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है।
बादशाह ने गाने को संस्कृति, ताकत और स्वैग का मिश्रण बताया और गाने को सिर्फ एक गाना नहीं, एक अलग ही एहसास बताया है। गाने में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। गाने के पहले रैप को हटा दिया गया है, जिसमें पहले लड़कियों को लेकर अपशब्द कहे गए थे। इसकी जगह सिंगर ने गाने के बैन के बाद अपने कमबैक को शब्दों में पिरोकर पेश किया है। गाने से स्कूल की ड्रेस में डांस कर रही लड़कियों को हटा दिया गया है और बस वाले सीन भी गायब हैं। गाने में हरियाणा के बुजुर्गों के स्वैग के साथ और कुछ नए डांस वीडियो को जोड़कर गाने को पूरा किया गया है।
पूरे गाने में सिंगर ने अपने कमबैक और जलवा दिखाने की बात की है। सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फैंस भी गाने को हरियाणा का डांसिंग नंबर बता रहे हैं। बता दें कि बादशाह के 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्हें पहले सोशल मीडिया और फिर हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगनी पड़ी थी। गाने में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और बिना इजाजत के सरकारी स्कूल की ड्रेस और बसों का इस्तेमाल किया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सरकारी स्कूल की ड्रेस और सरकारी बसें प्रोवाइड कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।
सिंगर के खिलाफ हरियाणा में दो जगह एफआईआर भी दर्ज हुई थी। रिलीज के कुछ दिन बाद ही गाने को सोशल मीडिया से बैन कर दिया गया। हालांकि तीन पहले ही बादशाह ने 'टटीरी फिर से' को रिलीज करने का ऐलान किया था। इससे पहले सिंगर ने लंदन के ओ-2 एरिना में भी परफॉर्म किया था, जिसकी डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





