हिंदी सिनेमा के लिए बुरी खबर, इस एक्ट्रेस की कोरोना से मौत

मराठी और हिंदी सिनेमा से एक बुरी खबर आ रही है. 'छिछोरे' फेम अभिलाषा पाटिल का कोविड-19 से निधन हो गया है. बता दें कि अभिलाषा कुछ समय पहले ही शूटिंग के लिए वाराणासी रवाना हुई थीं. वहां से आने के बाद उन्हें बुखार हुआ और वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्होंने 5 मई, मंगलवार के दिन दम तोड़ दिया. अभिलाषा का एक बेटा है. अभिलाषा कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इनमें 'छिछोरे', 'गुड न्यूज' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा यह मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं. अभिलाषा पाटिल 47 साल की थीं.
Hard to believe that this was our last pic together... 😥😥 I pray that your soul finds peace... You will be missed Abhilasha Patil Ma'am.... . . . #abhilashapatil #marathiactress #rip #castingdirectorpareshpatel
Posted by Paresh Patel on Tuesday, 4 May 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





