मनोरंजन

फैंस के लिए बुरी खबर: जल्द बंद होने जा रहा TV का पॉपुलर शो 'इश्क में मरजावा 2'

Neha Dani
25 Feb 2021 11:29 AM GMT
फैंस के लिए बुरी खबर: जल्द बंद होने जा रहा TV का पॉपुलर शो इश्क में मरजावा 2
x
टीवी के पॉपुलर शो 'इश्क में मरजावा 2' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।

टीवी के पॉपुलर शो 'इश्क में मरजावा 2' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो यह शो जल्द ही बंद होने जा रहा है। खबरों की मानें तो काफी समय से शो की टीआरपी में गिरावट देखी जा रही है। इसलिए शो के मेकर्स इसे बंद करने का प्लान कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च इस शो का आखिरी टेलीकास्ट दिन होगा।

खबर ये भी है कि भले ही यह शो टीवी पर ऑफ एयर हो जाएगा लेकिन दर्शक इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे, जैसे सिलसिला बदलते रिश्तों के साथ हुआ था। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इश्क में मरजावां 2' पिछले साल जुलाई में ऑन एयर हुआ था। करीब 8 महीने बाद ही ये शो अब बंद हो रहा है। शो की रेटिंग में गिरावट से आखिरकार टेलीविजन पर शो खत्म करने और उस स्लॉट को आने वाले नए सीरियल उड़ारियां को देने के लिए राजी कर लिया है। हालांकि यह डिजिटल स्पेस पर स्ट्रीम होगा।
'इश्क में मरजावां 2' में एक्ट्रेस हेली शाह और एक्टर राहुल सुधीर की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई है। यह शो अपनी कहानी और किरदारों की वजह से लोगों का मनोरंजन करने में सफल साबित हुआ है।


Next Story