मनोरंजन
Jhanvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर, चौंक गए सभी
jantaserishta.com
18 July 2024 5:23 PM IST

x
फाइल फोटो
तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस की पिछले कुछ दिनों से ही हालत ठीक नहीं चल रही थी. सेहत में सुधार ना होता देख फैमिली को चिंता हुई तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
सोर्स ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं. जिसके बाद आज (गुरुवार) को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनके परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.
जाह्नवी हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं. वो बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग हाथ में हाथ डाले एंट्री लेती दिखी थीं. एक्ट्रेस यहां खूब मस्ती और डांस करती दिखी थीं. जाह्नवी और राधिका अच्छे दोस्त हैं, इस शादी में वो परिवार की तरह शामिल हुईं. एक्ट्रेस परफॉर्मेंस भी दी थी. एक पोस्ट शेयर कर जाह्नवी ने बताया था कि उन्हें डांस करने के लिए अपने लहंगे के कैन कैन को भी काट कर निकालना पड़ा था. इसमें उनका साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया था.
Tagsएक्ट्रेस जाह्नवी कपूरजाह्नवी कपूरजाह्नवी कपूर न्यूज़Actress Jhanvi KapoorJhanvi KapoorJhanvi Kapoor News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





