मनोरंजन

एक्ट्रेस उर्फी जावेद की बैकलेस फोटो, बालकनी में दिए किलर पोज, दिखाया ब्रा

jantaserishta.com
11 Dec 2021 4:09 PM IST
एक्ट्रेस उर्फी जावेद की बैकलेस फोटो, बालकनी में दिए किलर पोज, दिखाया ब्रा
x

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर दो मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिये हैं. ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था. अब उर्फी जावेद ने इसे लेकर अपनी एक बैकलेस फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उर्फी ने सभी को शुक्रिया भी कहा है.

उर्फी जावेद ने अपनी बैक की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में उर्फी ऑफ व्हाइट, लाइम येलो और पर्पल कलर की बैकलेस ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं. ड्रेस में हार्ट शेप बनी है, जिसमें उनकी येलो ब्रा देखी जा सकती है. उर्फी जावेद ने कैमरा के अपोजिट अपना चेहरा रखा है और वह हाथों से हार्ट शेप बना रही हैं.
अपनी तस्वीर के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा, ''2 मिलियन का परिवार. सभी को शुक्रिया. सिर्फ प्यार.'' इससे पहले उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में भी वह फैंस को शुक्रिया कहती नजर आ रही थीं. वैसे बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद उर्फी जावेद को पॉपुलैरिटी मिली है.
उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और आउटफिट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उनके अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस और आउटफिट को लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है. कभी वह एयरपोर्ट पर बिना बटन लगाए पैंट पहने नजर आती हैं. तो कभी मोज़े से ब्रा बना लेती हैं. कुछ दिनों पहले उर्फी ने दुपट्टे से बना टॉप पहना था, जिसको लेकर उनका काफी मजाक उड़ा था.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story