मनोरंजन

Bachpan Ka Pyaar गाना रिलीज: Badshah ने लगाई सहदेव दिर्दो की लॉटरी, स्वैग में नजर आए दोनों, देखें Video

jantaserishta.com
11 Aug 2021 12:44 PM IST
Bachpan Ka Pyaar गाना रिलीज: Badshah ने लगाई सहदेव दिर्दो की लॉटरी, स्वैग में नजर आए दोनों, देखें Video
x

नई दिल्ली: 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाने से सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) का पहला ऑफिशियल गाना रिलीज कर दिया गया है. गाने को मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) ने क्रिएट किया है. गाने का टाइटल भी 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) ही रखा गया है. इस सॉन्ग में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दर्शाया गया है. इस गाने को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ था. आखिरकार यह गाना रिलीज हो गया है.

'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाने में सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) ने बादशाह (Badshah) संग परफॉर्म भी किया है. गाने को रिजीज हुए कुछ ही देर हुआ है और यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है. इस सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है. गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं. बादशाह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया है.
'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) फेम सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले हैं. उनके गाने पर कई रील भी बन चुके हैं. वहीं, बादशाह की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. उनमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी खूब प्रसिद्ध हुए. हाल ही में उनका और जैकलीन का पानी-पानी सॉन्ग रिलीज हुआ जो खूब पसंद किया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story