मनोरंजन

इस स्टार कपल के घर जल्द आ सकता है बेबी

Mohammed Raziq
23 April 2024 2:58 PM IST
इस स्टार कपल के घर जल्द आ सकता है बेबी
x
मुंबई : प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को 'बिग बॉस 9' के घर में प्यार हुआ था। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली थी। तब से वे अपने फैंस को कपल गोल्स देते आ रहे हैं। अब प्रिंस ने बेबी को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। हाल ही में प्रिंस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई फैक्ट्स बताए।
इस दौरान भारती ने प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में सवाल किया। भारती ने पूछा, "आपका गोला (बेबी) कब आना है?" इस पर प्रिंस ने कहा, “जल्द ही।” प्रिंस के इस जवाब से फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि वे जल्द ही पापा बनने वाले हैं। प्रिंस ने आगे कहा कि मैं और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे, लेकिन हम इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे, क्योंकि पहले खुद का एक घर चाहते थे।
वास्तव में हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो। ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं। उल्लेखनीय है कि प्रिंस और युविका ने कुछ समय पहले ही आलीशान घर खरीदा था। प्रिंस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे 'एमटीवी रोडीज' को होस्ट करते नजर आते हैं। इसके अलावा वे 'नच बलिये', 'खतरा खतरा खतरा', 'स्प्लिट्सविला' जैसे शो का भी हिस्सा रहे हैं।
Next Story