मनोरंजन

बेबी जेह अली खान ने काटा मम्मी करीना कपूर का बर्थडे केक, सामने आईं क्यूट फोटोज

Rounak Dey
22 Sep 2022 4:50 AM GMT
बेबी जेह अली खान ने काटा मम्मी करीना कपूर का बर्थडे केक, सामने आईं क्यूट फोटोज
x
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खुद एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जरूर इन खबरों का खंडन किया था।

बॉलीवुड फिल्म स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदाकारा ने अपने जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए अपने पापा-मम्मी के घर एक छोटी सी पार्टी रखी। जहां उनकी बहन करिश्मा कपूर भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थी। इस दौरान अदाकार के पति सैफ अली खान भी साथ ही नजर आए और इस स्टार कपल ने अपने मम्मी-पापा के घर के बाहर पैपराजी को जमकर पोज दिए। अब अदाकारा के इस बर्थडे बैश की इनसाइड फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। ये तस्वीरें अदाकारा करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टास्टोरी पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में करीना कपूर खान के बर्थडे बैश की झलक मिली है।


बेबी जेह अली खान ने काटा मम्मी करीना कपूर का बर्थडे केक
दिलचस्प बात ये है कि इस बार करीना कपूर खान का बर्थडे केक खुद उन्होंने नहीं, बल्कि उनके बेटे जेह अली खान ने काटा है। इसकी झलक एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इंस्टास्टोरी पर शेयर की है। साथ ही अदाकारा ने अपनी और करीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'और ट्विनिंग जारी है।' दरअसल, इस तस्वीर में दोनों ही बहनें व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। यहां देखें करीना कपूर खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक।

इन फिल्मों में बिजी हैं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान दो बच्चों की मां बनने के बाद भी लगातार काम में बिजी हैं। वो अंग्रेजी मीडियम, गुडन्यूज और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अदाकारा फिलहाल रिया कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर फिलहाल काम चल रहा है। जबकि, इसके अलावा अदाकारा के हाथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म स्पिरिट भी लगने की खबर सामने आई थी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खुद एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जरूर इन खबरों का खंडन किया था।

Next Story