मनोरंजन

कैमरे के सामने बबीता जी ने दिखाई बोल्ड मूव्स, अदाओं पर टिकीं नजरें

Rani Sahu
22 April 2022 12:21 AM IST
कैमरे के सामने बबीता जी ने दिखाई बोल्ड मूव्स, अदाओं पर टिकीं नजरें
x
छोटे पर्दे का सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो ने कई कलाकारों को एक नई पहचान दिलाई है. इसी लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का भी शामिल है. शो में बबीता जी (Babita Ji) की भूमिका निभाने वाली मुनमुन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं.

मुनमुन ने दिखाए बोल्ड मूव्स
मुनमुन अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ी रहती हैं. अब फिर से उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. इस दौरान एक्ट्रेस को डेमी लोवाटो के सॉन्ग 'कूल फॉर द समर' पर बोल्ड डांस स्टैप्स करते देखा जा रहा है. इस वीडियो में मुनमुन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. ऐसे में उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
काफी हॉट दिख रही हैं मुनमुन
मुनमुन के इस वीडियो को भी अब उनके चाहने वालों ने खूब प्यार दिया है. लोगों को उनका ये अवतार काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस यहां ब्लैक और व्हाइट शेड की टी-शर्ट पहनी हुई है.
उन्होंने इस दौरान मिनिमल मेकअप किया है, साथ ही अपने बालों को ओपर रखा है. इस लुक में भी एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं इसे लूप में बजा रही हूं.'
डेटिंग की खबरों पर भी चर्चा में रहती हैं मुनमुन
गौरतलब है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल गड़ा के साथ मुनमुन की खूबसूरत कैमेस्ट्री देखने को मिलती है. हालांकि, इसी शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट के साथ असल जिंदगी में उनकी डेटिंग की भी खबरें आई थीं. हालांकि, दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है.
Next Story