मनोरंजन

'तारक मेहता...' की 'बबीता जी' ने दिए कातिलाना पोज, देखकर 'जेठालाल' भी हो जाएंगे दीवाने

Neha Dani
6 July 2021 6:13 AM GMT
तारक मेहता... की बबीता जी ने दिए कातिलाना पोज, देखकर जेठालाल भी हो जाएंगे दीवाने
x
इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें चर्चा में बना हुआ है।

सब टीवी का बहुचर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा शोज की लिस्ट में शामिल है। ये शो बीते 12 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो लगातार अपनी धाक जामए हुए है। शो का हर किरदार अपने आप में बहेद शानदार है। हर किसी की अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेनिक सबसे ज्यादा अपने स्टाइल और लुक को लेकर जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं वो हैं 'तारक मेहता...' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता। बबीता जी की खूबसूरती के दीवाने न सिर्फ जेठालाल हैं बल्कि एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें तहेदिल से चाहते हैं। मुनमुन एक्टिंग के साथ ही सोशल प्लेटफॉर्म पर भी ​हमेशा ही अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें चर्चा में बना हुआ है।




मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। हमेशा की तरह ही वह इन तस्वीरेां में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मुनमुन ने मरून सिल्क ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों में ब्लैक कलर का पोल्का डॉट हेयरबैंड लगाया हुआ है। वहीं चेयर पर बैठकर एक्ट्रेस का पोज देने का अंदाज आपका दिल जीत लेगा। मुनमुन की इस फोटो को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


Next Story