मनोरंजन

'तारक मेहता...' की बबिता जी ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दुखी हुए फैंस

Manish Sahu
5 Aug 2023 3:09 PM GMT
तारक मेहता... की बबिता जी ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दुखी हुए फैंस
x
मनोरंजन: टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता प्रशंसकों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। मुनमुन दत्ता को प्रशंसकों का खूब प्यार मिलता है, मगर इस बार कुछ लोग उनसे खफा दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मुनमुन दत्ता आबू धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद भी घूमने पहुंचीं, जहां से उन्होंने हिजाब और बुर्के में अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं।
तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा- इससे पहले कोई कुछ पूछे या सोचे तो मैं बता देती हूं कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं। यदि मैं दूसरे देश जा रही हूं तो वहां कि संस्कृति की इज्जत करूंगी। इसी तरह मैं दूसरे धर्म के लोगों से भी उम्मीद करूंगी कि वो मेरे धर्म और मान्यताओं का सम्मान करें। मगर लगता है कि मुनमुन दत्ता की इस बात का कुछ लोगों पर फर्क नहीं पड़ा।
मुनमुन दत्ता को बुर्का पहने देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़क गए तथा उन्होंने मुनमुन दत्ता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने लिखा- मंदिरों की कमी है क्या? जो मस्जिदों में जाती हो। दूसरे ने लिखा- मुनमुन दत्ता को अनफॉलो करो। इसी तरह कई ट्रोल्स ऐसे भी हैं, जो मुनमुन दत्ता की पोस्ट पर जय श्री राम के नारे लगाकर मुनमुन दत्ता को ट्रोल कर रहे हैं।
Next Story