मनोरंजन

बाबिल ने अपने पिता की कब्र का दौरा किया, तस्वीर फैंस के साथ भी की शेयर

Neha Dani
24 July 2022 8:44 AM GMT
बाबिल ने अपने पिता की कब्र का दौरा किया, तस्वीर फैंस के साथ भी की शेयर
x
वह महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे।

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर इरफान खान 2 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई। न सिर्फ परिवार बल्कि फैंस ने भी इंडस्ट्री का कीमती हीरा खो दिया। इरफान की पत्नी और बेटा बाबिल खान अक्सर एक्टर की याद में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करता रहता है। हाल ही में बाबिल ने अपने पिता की कब्र का दौरा किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की।







बाबिल खान ने अपने पिता की कब्र की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि 'साहबज़ादे इरफ़ान अली खान' की कब्रगाह के चारों ओर हरी-भरी हरियाली दिख रही है। इसे शेयर करते हुए बाबिल ने रेड हार्ट भी लगाया है। फैंस एक बार फिर इस तस्वीर को देख काफी भावुक हो रहे हैं।




बता दें, इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया। वह महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे।


Next Story