मनोरंजन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: शॉकिंग खुलासा हुआ, शूटरों के निशाने पर थे भाईजान, लेकिन...

jantaserishta.com
5 Dec 2024 11:32 AM IST
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: शॉकिंग खुलासा हुआ, शूटरों के निशाने पर थे भाईजान, लेकिन...
x
पुलिस की जांच जारी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है. एक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ महीने पहले ही NCP लीडर और सलमान के जिगरी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी. अब बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा हुआ है की उनसे पहले सलमान खान को मारने की प्लानिंग थी.
आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट में सलमान खान का भी नाम था. आरोपियों ने ये भी खुलासा किया है, लेकिन सलमान की कड़ी सुरक्षा के कारण शूटर सलमान तक नहीं पहुंच सके. सलमान को लगातार मिल रही धमकियों की वजह से उन्हें हाई सिक्योरिटी दी गई है. एक्टर हमेशा सुरक्षा घेरे में ही कहीं भी आते जाते हैं.
बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स ने अवैध तरीके से प्रवेश किया था. संदिग्ध पाए जाने पर जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या? इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तुरंत शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story