मनोरंजन

चांद पर जाएंगे बालवीर, 'डियर मून क्रू मिशन' का हिस्सा बनने पर जाहिर की खुशी

Admin4
11 Dec 2022 1:12 PM GMT
चांद पर जाएंगे बालवीर, डियर मून क्रू मिशन का हिस्सा बनने पर जाहिर की खुशी
x

नई दिल्ली। आज तक हमने चांद को दूर से ही देखा है या फिर किसी फिल्म या टीवी सीरियल में।अगर चांद पर किसी को जाने का मौका मिल जाए तो किसी सपने से कम नहीं होगा। कुछ ऐसा ही सपना बालवीर का पूरा होने जा रहा है। बता दें, बालवीर शो के एक्टर देव जोशी को चांद पर जाने का मौके मिला है। यह जानकारी बालवीर का किरदार निभाने वाले एक्टर देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

बात दें, जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा ने एक ट्रिप प्लान तैयार किया है। ट्रिप प्लान में चांद पर जाने के लिए देव जोशी का नाम भी शामिल है। उन्होंने ट्रिप के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। साथ ही कहा कि मैं एक्साइटेड हूं, चांद प्रोजेक्ट का क्रू मेंबर बनने पर गर्व है।

जानकारी के मुताबिक जापान के यासुका मीजावा ने यह ट्रिप प्लान तैयार किया था। इस ट्रिप का नाम डियर मून क्रू मिशन दिया गया। चांद की सैर करने वाले दस लोगों को चुना गया जिसमें एक्टर देव जोशी भी शामिल हैं। बताया गया कि ये ट्रिप सात दिनों की होगी। 2023 में जाने का शेड्यूल तैयार किया गया है। जाने से पहले सभी की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है उसके बाद ही फाइलन किया गया है।

Next Story