मनोरंजन

Ayushmann Khurrana की गायिकी के मुरीद हुए फैन्स

Tara Tandi
5 July 2023 4:24 PM IST
Ayushmann Khurrana की गायिकी के मुरीद हुए फैन्स
x
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी गायकी को लोग काफी पसंद करते हैं। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने नए गाने रात कलियां को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच आयुष्मान का ये गाना मंगलवार यानी आज रिलीज हो गया है।
इस नए गाने को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। रिलीज के साथ ही आयुष्मान खुराना का ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं आयुष्मान खुराना के इस नए गाने के बारे में। दरअसल, आयुष्मान खुराना ने 'रतन कलियां' गाना अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे दिल का यह छोटा सा टुकड़ा आज से तुम्हारा है। एकदम नया ट्रैक अब आ गया है।
बता दें कि इस गाने में धुन रोचक कोहली ने दी है। जबकि इसके बोल गुरप्रीत सैनी और गौतम शर्मा ने लिखे हैं। मीडिया से बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने गाने के बारे में कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट का पसंदीदा हिस्सा बन जाएगा। मेरे दोस्त रोचक कोहली के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है।
बता दें कि आयुष्मान खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फैंस इन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2, 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है।
Next Story