मनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' मुहिम से जुड़कर खुश हैं आयुष्मान खुराना

Rani Sahu
15 Aug 2023 8:27 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा मुहिम से जुड़कर खुश हैं आयुष्मान खुराना
x
मुंबई (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना संस्कृति मंत्रालय की एक योजना का हिस्‍सा बने हैं। जिसमें वह अपील कर रहे है कि लोग 'हर घर तिरंगा' मुहिम में अपना सहयोग दें। आयुष्मान देश के सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' उत्सव में शामिल होने की अपील कर रहे हैं जो सरकार की ऐतिहासिक पहल 'आजादी का अमृत महोत्सव' का एक हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य भारत की आजादी, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाना है।
संस्कृति मंत्रालय का मानना है कि आयुष्मान एक सम्मानित आइकन के रूप में सामाजिक कार्यों में शामिल हुए हैं, जिसने लोगों पर भारी प्रभाव छोड़ा है। वहीं स्वतंत्रता दिवस मनाने की सरकार की योजना का हिस्सा बनकर युवा आइकन बहुत खुश हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें देश की विविधता में एकता पसंद है।
आयुष्मान ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्‍होंने लिखा, "एक है भारत, एक है धड़कन, एक ही गूंज और आवाज, हर घर तिरंगा फहराइये। इसी में हमारी एकता है। इस ऐतिहासिक दिन पर आइए एक साथ आएं और गर्व से अपना तिरंगा लहराएं।''
आयुष्मान अगली बार 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 2019 की फिल्म ड्रीम गर्ल का आध्यात्मिक सीक्वल है।
Next Story