मनोरंजन

Ayushmann Khurana ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी आरजोई खुराना की खूबसूरत फोटो शेयर कर, दिखाई मासूमियत की झलक

Tulsi Rao
12 Sept 2021 2:04 PM IST
Ayushmann Khurana ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी आरजोई खुराना की खूबसूरत फोटो शेयर कर, दिखाई मासूमियत की झलक
x
इस तस्वीर में अपारशक्ति की बेटी आरजोई बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. वह अपने पिता अपारशक्ति के कंधे पर सिर रखकर गहरी नींद में सो रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी आरजोई खुराना और छोटे भाई अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अपारशक्ति की बेटी आरजोई बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. वह अपने पिता अपारशक्ति के कंधे पर सिर रखकर गहरी नींद में सो रही हैं. अपारशक्ति भी उन्हें प्यार से सहलाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये खास तस्वीर चंद मिनटों में वायरल हो गई है.


आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ये स्टोरी में इस तस्वीर को शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने भाई अपारशक्ति और उनकी पत्नी आकृति आहूजा को टैग किया है. इस तस्वीर पर उन्होंने लव इमोजी भी डाला है. आरजोई के जन्म के बाद से पूरा परिवार बेहद खुश हैं. पापा अपारशक्ति और मम्मी आकृति उनका खास ख्याल रख रहे हैं. आरजोई के चाचा यानी आयुष्मान खुराना भी अपनी भतीजी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

साल 2014 में हुई थी अपारशक्ति और आकृति की शादी
आपको बता दें कि अपारशक्ति खुराना और आकृति खुराना की शादी 2014 में हुई थी. दोनों शादी के लगभग 7 साल बाद पेरेंट्स बने हैं. 2 महीने पहले ही अपारशक्ति खुराना ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी.
उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ खुशखबरी सुनाई थी. आकृति के बेबी बंप को किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी और लिखा था – लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड नहीं हुआ तो हमने सोचा फैमिली एक्सपैंड कर लेते हैं. अपारशक्ति ने लुका छिपी, स्त्री, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों से खूब सुर्खियां बटोरी हैं


Next Story