मनोरंजन

पिता को याद कर भावुक हुए आयुष्मान

Rounak Dey
26 May 2023 12:34 AM IST
पिता को याद कर भावुक हुए आयुष्मान
x
पोस्ट में दर्द किया जाहिर, पढ़कर आंखें हो जा रही नम

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिता के निधन के बाद काफी दुखी हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त दर्दभरे दौर से गुजर रहा है। पिता पी खुराना के निधन ने उनकी पत्नी और दोनों आयुष्मान और अपारशक्ति को तोड़कर रख दिया है। पिता की शोक सभा की कुछ फोटोज शेयर करते हुए आयुष्मान ने एक भावुक पोस्ट किया। आयुष्मान ने अपने दर्द को शब्दों में बयां किया है, जिसे पढ़कर फैंस उनको सांत्वना दे रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'मां का ख्याल रखना है और हमेशा साथ रहना है। पिता जैसा बनने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है अपने पिता से। पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है पापा बहुत दूर और बहुत करीब है हमारे। थैंक यू पापा...आपकी परवरिश, प्यार, सेंस ऑफ ह्यूमर और इतनी ब्यूटीफुल मेमोरीज के लिए।'

आयुष्मान खुराना पहली फोटो में अपनी मां और भाई अपारशक्ति खुराना के साथ दिख रहे हैं, दूसरी फोटो में आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना अपने परिवार के साथ पिता को नमन करते नजर आ रहे हैं। आयुष्मान के इस पोस्ट पर फैंस समेत सेलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा- 'इनका व्यक्तित्व मजबूत और शांत था। उनसे बात करके हमेशा अच्छा लगता था. भगवान तुम सभी को हिम्मत दे।

Next Story