मनोरंजन

एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करते हैं आयुष्मान, नेटवर्थ जानकर खुला रह जाएगा मुंह

Rounak Dey
14 Sep 2022 3:13 AM GMT
एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करते हैं आयुष्मान, नेटवर्थ जानकर खुला रह जाएगा मुंह
x
जिनके लिए उनको फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।

दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले आयुषमान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज बॉलीवुड के इसी चमकते सितारे का 38वां जन्मदिन है। आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर साल 1988 में चंडीगढ़ में हुआ था। आयुषमान ने एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्म लिया था। आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के मशहूर शो 'रोडीज 2' से किया था और अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने ट्रॉफी भी उन्होने अपने नाम की थी। आयुष्मान ने शो के जीतने के बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। जहां आयुष्मान अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं, वहीं उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। आज के दिन आयुषमान खुराना एक सक्सेसफुल अभिनेता है और महंगे कलकारों में से एक हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ के बारें में।

एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करते हैं आयुष्मान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ 67 करोड़ रूपए के आसपास है। आयुष्मान एक फिल्म के लिए करीब-करीब 10 करोड़ तक चार्ज करते हैं। फिल्म अंधाधुन के लिए आयुष्मान ने फीस के तौर पर 10 करोड़ लिए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी साबित हुई थी।

आलीशान घर में रहते हैं आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने मुंबई के अंधेरी इलाके में आलीशान घर किराए पर लिया है। ये घर 4000 वर्ग फुट का है, जिसके लिए आयुष्मान प्रति महीने लगभग 5.50 लाख रूपए किराया भरते हैं। इस घर में वह अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और दो बच्चों के साथ रहते हैं। इतना ही नहीं आयुष्मान के दिल्ली-चंडीगढ में कई फ्लैट्स और प्रॉपर्टी है।

शानदार है आयुष्मान का रॉयल कार कलेक्शन
आयुष्मान खुराना लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आयुष्मान के पास Audi A6, BMW 5 series car, Mercedez Benz – S Class जैसी गाड़ियां हैं। आयुष्मान कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रैंड्स के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बधाई दो एक्टर एक एड का 1 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान ने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिनके लिए उनको फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।

Next Story