मनोरंजन
आयुष्मान के पिता पी खुराना का निधन, प्रवक्ता का बयान आया
jantaserishta.com
19 May 2023 6:00 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता पी. खुराना का शुक्रवार को मोहाली में निधन हो गया। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते उनका निधन हो गया। पी खुराना जाने-माने ज्योतिषी और अंकशास्त्री थे। आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों ने अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे और उन्हें प्यार और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते। आयुष्मान ने उन्हें उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने का श्रेय भी दिया था।
अपारशक्ति खुराना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हमें यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी लाइलाज बीमारी के कारण निधन हो गया। हम व्यक्तिगत नुकसान के इस समय में आपकी सभी प्रार्थनाओं और समर्थन के ऋणी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पी खुराना कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पी खुराना ने ज्योतिष पर अपने ज्ञान के आधार पर किताबें भी लिखीं।
Tagsबॉलीवुड अभिनेता आयुष्मानआयुष्मानआयुष्मान खुरानाआयुष्मान खुराना पिताआयुष्मान खुराना पिता निधनपी खुराना निधनBollywood Actor AyushmannAyushmannAyushmann KhurranaAyushmann Khurrana FatherAyushmann Khurrana Father DeathP Khurrana Death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





